बेलहर: ठाकुरबाड़ी परिसर बेलहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करने का दिया निर्देश
Belhar, Banka | Jan 10, 2024 बेलहर स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ विनोद सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित शक्तिकेंद्र प्रभारी, प्रमुख और सह प्रमुख को प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया।