बेलहर: कुर्मागढ़ गांव में शाक सब्जी का लत उखाड़ देने से मना करने पर पति पत्नी को मारपीट कर किया जख्मी 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Jan 11, 2024 कुर्मागढ़ में शाक सब्जी का लत उखाड़ देने से मना करने पर कुछ लोगों ने पांडव कुमार सिंह की पत्नी क्रांति देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब पत्नी को बचाने पति पांडव कुमार सिंह आया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया है। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर क्रांति देवी ने शाक सब्जी का लत उखाड़ने और मारपीट करने का आरोप गांव के प्रीतम कुमार सिंह, पूजा देवी और सिंधु देवी पर लगाई है।