बेलहर: तरैया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Belhar, Banka | Jan 10, 2024 थाना क्षेत्र के तरैया गांव में शराब पीकर हंगामा कर थे शराबी दिवाकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी को पुलिस ने आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की शराबी दिवाकर सिंह शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर शराबी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।