बेलहर: झारखंड से आ रही कार से साहबगंज बाजार में पुलिस ने 77 बोतल अंग्रेजी शराब किया जब्त कार चालक सह तस्कर फरार
Belhar, Banka | Jan 11, 2024 झारखंड के देवघर से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर आ रही कार को आज साहबगंज बाजार में पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने कार की डिक्की से 77 बोतल रॉयल स्टेज और ब्लू इपेरियल शराब बरामद कर जब्त कर लिया। हालाकि पुलिस की नाके बंदी को देखते ही चालक सह तस्कर कार से उतरकर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर कार को अंग्रेजी शराब के साथ जब्त कर लिया गया।