प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 27 नवम्बर, 2026
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन हेतु जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का किया शुभारंभ
"International Day for the Elimination of Child, Early and Forced Marriage" के अवसर पर आज दिनांक 27.11.2026 को पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य प्रभात फेरी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
यह प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर, पूर्वी चंपारण से प्रारंभ होकर कचहरी गोलंबर होते हुए राजबाजार तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नारों और संदेशों के माध्यम से समाज में बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे:
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC),जिला परियोजना प्रबंधक, WCDC,जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) के सभी कर्मी
विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार , महिला एवं बाल विकास निगम पूर्वी चंपारण एवं स्वयं सेवी संस्था ग्राम नियोजन, प्रयास,AVA के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रभात फेरी के सफल आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department