*जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*कार्यक्रम में कुल 40 आवेदन आवेदन प्राप्त हुए*
*जिलाधिकारी ने एक-एक आवेदनकर्ताओं से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं और निदान के लिए अधिकारियों को दिया गया निर्देश*
*जिला के सभी अंचल अधिकारी अपने कार्यालय से जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े हुए थे*
आज दिनांक 27.11.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए कुल 40 आवेदनकर्ता आये थे। आवेदनकर्ताओं को सम्मान के साथ बैठाया गया था। डीएम श्री सौरभ सुमन यादव एक एक कर सभी लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
इसी क्रम में तुरकौलिया प्रखंड की रजिया खातून के द्वारा बताया गया कि सरकारी गैर मजरूवा जमीन का निर्गत पर्चा उन्हें प्राप्त है परंतु उस पर दखल कब्जा नहीं है और विपक्षी के द्वारा पर्चा रद्द कराने की धमकी दी जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी तुरकौलिया को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि केवल पर्चा निर्गत हो जाने मात्र से ही दखल कब्जा नहीं होता है। आवेदन की जांच कर संबंधित को दखल कब्जा कराते हुए इसका प्रतिवेदन जिला का उपलब्ध कराया जाए।
पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत राजेपुर थाना की ईसरी देवी के द्वारा बताया गया कि उनके पटीदार के द्वारा उनके खतियानी जमीन को जबरन बेचा जा रहा है। उनके द्वारा इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ी दयाल को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया।
केसरिया अंचल के फूलतकिया ग्राम की सीमा कुमारी के द्वारा बताया गया कि उनके पास जमीन नहीं है उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए वास भूमि का पर्चा दिलाने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी केसरिया को शीघ्र अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
छौड़दानो प्रखंड के हीरामणि ग्राम के वासुदेव महतो के द्वारा बताया गया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है लेकिन घर से बिजली पोल की दूरी अधिक होने के कारण तार खींचकर घर में बिजली दी गई है जिसमें कभी भी दुर्घटना की संभावना है। उनके द्वारा एक और बिजली का पोल लगाने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को कार्यपालक अभियंता विद्युत को जरूरी निर्देश के साथ भेजा गया।
रामगढ़ में अंचल के सिहासिनी ग्राम के ओमप्रकाश कुमार के द्वारा आवेदन के माध्यम से बताया गया कि उनके जमाबंदी को ऑनलाइन कर दिया जाए ताकि उसकी लगाम ऑनलाइन जमा किया जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु अंचल अधिकारी रामगढ़वा को निर्देश दिया गया।
आदापुर प्रखंड से आई मुस्कान लकी के द्वारा बताया गया कि उनका आधार कार्ड सस्पेंड हो गया है जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। उनके द्वारा बताया गया कि वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझरिया में नवी वर्ग की छात्रा है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी आदापुर को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सदर अंचल की नकछेद टोला वार्ड नंबर 17 की संजीदा खातून के द्वारा बताया गया कि फर्जी एवं जाली कागजात के आधार पर उनके पुश्तैनी जमीन की अवैध बिक्री कर तथा दाखिल खारिज करा लिया गया है। उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी सदर मोतिहारी को कल शनिवार को ही दोनों पक्षों की जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु भेजा गया।
भूमि विवाद से संबंधित अन्य मामलों पर सीधे अंचल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया गया।
जनता दरबार के पश्चात मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए समस्या का विधिसम्मत शीघ्र निदान के लिए जिला जन शिकायत कॉशन के माध्यम से भेजा जाएगा और की गई कार्रवाई की सूचना आवेदक को उनके मोबाइल नंबर पर देने का निर्देश दिया गया है।
जनता के दरबार में एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग श्री अभिराम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary