राघोपुर: कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर 280 लीटर देशी शराब जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार
वैशाली: जिले के रुस्तमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर पाया नंबर 20 के पास की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सीएनजी ऑटो पर भारी मात्रा में देशी शराब लेकर तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने पुल पर वाहन जांच