नानपारा: नानपारा कालीकुंडा मंदिर के सरोवर में जलभराव को लेकर प्रदर्शन, SDM के आश्वासन पर हुआ समाप्त
नानपारा। कालीकुंडा मंदिर परिसर स्थित सरोवर में जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को मंदिर गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को जलभराव की प्रमुख वजह बताते हुए समस्या के तत्काल समाधान और अतिक्रमण हटाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे और जिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया