रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।यह घटना नानपारा-बहराइच हाईवे पर सरिया मिल के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।