उज्जैन शहर: रायपुर में उज्जैन पुलिस का परचम: आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
उज्जैन पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला उज्जैन और मध्यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सौदान सिंह ने मास्टर-1 वर्ग की बेंच प्रेस स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी की लहर है। खेल के साथ प