घुवारा: नदीखेरा में गल्ला व्यापारी से हुई लूट का घुवारा पुलिस ने किया खुलासा, पिकअप चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम नदीखेरा में गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पिकअप चालक सहित इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव, प्रिंस राजा बुंदेला और विश्वजीत सिंह उर्फ बड़े राजा को गिरफ्तार किया है। जांच में पिकअप चालक के भी वारदात में शामिल होने की बात सामने आई। चौकी प्रभारी ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे दी।