पिपराही थाना में 423 लीटर सोफी शराब का हुआ विनष्टीकरण,
शिवहर:पिपराही थाना परिसर में बुधवार को जब्त की गई 423 लीटर सोफी शराब का विनष्टीकरण किया गया। अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह की अध्यक्षता में नियमानुसार शराब को नष्ट किया गया।
विनष्टीकरण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब को नष्ट कर प्रक्रिया पूरी की गई। बताया गया कि विभिन्न मामलों में बरामद की गई सोफी शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया है। कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।