*सपा सांसद के खिलाफ हिंदू संगठनों का आक्रोश, पट्टी में निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन*
पट्टी में सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में पट्टी कस्बे में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद की शव यात्रा निकालते हुए पट्टी तहसील गेट पर जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पाठक उर्फ बिंदू मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के बयान पर नाराजगी जताते हुए धार्मिक भावनाओं और हिंदू परंपराओं का सम्मान करने की मांग की। सांसद के बयान को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विरोध तेज हो रहा है।