गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के आलोक में संवेदनशील क्षेत्रों एवं जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, मुजफ्फरपुर के निरीक्षण के पश्चात मीडिया से बात करते ज़िलाधिकारी, मुजफ्फरपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः तैयार है। जान-माल की सुरक्षा एवं ससमय राहत पहुँचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। लोग पैनिक न हों लेकिन सजग एवं सतर्क रहें। सुरक्षित स्थानों पर रहें। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों और बुज़ुर्ग व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर आम लोगों द्वारा नियंत्रण कक्ष में संपर्क स्थापित किया जा सकता है:
(1) जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, मुजफ्फरपुर : 0621-2212007
(2) राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, पटना: हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204/205, आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar