एचपी इंडिया ट्रेडिंग ऑयल कंपनी, मधौल में लगाया गया सेवा स्टॉल
स्वच्छता व सेवा का दिया संदेश, अमूल आउटलेट का हुआ भव्य उद्घाटन
मुजफ्फरपुर। रोटरी तिरहुत द्वारा इस वर्ष “Create Lasting Impact” थीम के तहत समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में मधौल स्थित एचपी इंडिया ट्रेडिंग ऑयल कंपनी के प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप परिसर में अमूल आउटलेट एवं विशेष सेवा स्टॉल का भव्य उद्घाटन किया गया।
रोटरी तिरहुत के संस्थापक एवं चार्टर्ड सदस्य रोटेरियन उदय भानु की पहल पर शुरू किए गए इस आउटलेट में आगंतुकों के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल, लस्सी, खाद्य सामग्री तथा अमूल के विभिन्न गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य-पेय सामग्री उपलब्ध कराने के साथ समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा का सकारात्मक संदेश देना है।
कार्यक्रम में एचपी के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार का रोटरी सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उनके द्वारा फीता काटकर अमूल आउटलेट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अमूल के जिला प्रबंधक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सेवा पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी तिरहुत के अध्यक्ष रोटेरियन रितेश अनूपम एवं सचिव आशीष शंकर द्वारा सीतामढ़ी की ओर गश्त पर जा रहे पुलिस विभाग के पेट्रोलिंग बाइक कर्मियों को पानी एवं लस्सी उपलब्ध कराकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि यह पेट्रोल पंप रोटरी परिवार से जुड़ा है और रोटरी समाजसेवा के साथ-साथ पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
पुलिसकर्मियों ने रोटरी तिरहुत की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
आयोजन को सफल बनाने में पेट्रोल पंप के संचालक एवं प्रबंधक पुलेंद्र कुमार मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में रोटरी तिरहुत के कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी, रोटेरियन अमित राज, रोटेरियन संजीव कुमार चौधरी, रोटेरियन भिर्गु कुमार, रोटेरियन दयानंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के प्रत्याशी रोटेरियन सतीज सहाय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
रोटरी तिरहुत के अध्यक्ष रोटेरियन रितेश अनूपम ने कहा कि “Create Lasting Impact” की भावना के अनुरूप सेवा की ऐसी पहलें समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अमूल आउटलेट का यह शुभारंभ सेवा, गुणवत्ता, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया।