वृद्धा बोली- नाती और नातिन ने ही कर दिया धोखा, आधार कार्ड बनवाने के बहाने लाये और साढ़े आठ बीघा जमीन नाम करा ली👇
मुरैना के गोपालपुरा में रहने वाली बुजुर्ग राममूर्ति शर्मा ने बताया कि सांटा गांव में उनकी जमीन है। उनके पति का देहांत हो चुका है, बड़ा बेटा पवन और उसकी पत्नी सत्यवती भी नहीं रहे। पवन का बेटा सुमित, बेटी अंशु और उनके मामा ने फर्जी ढंग से साढ़े 8 बीघा जमीन अपने नाम करा ली है। खास बात यह कि उसमें से भी 2 बीघा जमीन वह बेच चुका है। जो जमीन सुमित ने नाम कराई है, उसमें उसके चाचा का भी हिस्सा है। अब राममूर्ति और उनका छोटा बेटा कार्यवाही के लिए अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रहे हैं।