नावानगर: प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर किशोर की पिटाई, निजी अंग जलाए, मरा समझ झाड़ियों में फेंका
नावानगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक किशोर की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को मृत समझकर रात के अंधेरे में गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह 8 बजे राहगीरों ने उसकी कराहने की आवाज सुनकर घटना की जानकारी दी।