भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने 650 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने मादक पदार्थ कारोबार के पूर्णतया रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। थाना भदोही पुलिस टीम ने मुखबिरी सूचना के आधार पर सर्रोई पेट्रोल पंप के पास से गांजा कारोबारी श्यामधर यादव को 650 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया।