भदोही: सुरियावां थाना पुलिस ने 914 ग्राम गंजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने मादक पदार्थ कारोबार के पूर्णतया रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। थाना सुरियावां पुलिस टीम ने मुखबिरी सूचना के आधार पर ग्राम मेढ़ी खेल मैदान के पास से गांजा कारोबारी मायाशंकर शर्मा को गिरफ्तार किया।