भदोही: भदोही में लापता लड़की का शव खेत में क्षत-विक्षत हाल में मिला
भदोही जिले में 11 वर्षीय बालिका का खेत में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका पांच दिन पहले पड़ोस में बारात देखने गई थी और उसी समय से लापता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। यह मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र के याकूब पुर की है।