भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र में चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से चुराया लाखों का कॉपर
भदोही के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के ख्योखर दुर्गापुर गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गांव में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को चबूतरे से उतारकर उसके अंदर का कॉपर निकाल ले गए। इस घटना से पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लगभग 1500 से 2000 लोग प्रभावित हैं। विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये थी