भदोही: सुरियावां कंपोजिट विद्यालय का बीएसए ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित 8 शिक्षकों का कटेगा वेतन
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज कंपोजिट विद्यालय सुरियावा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मात्र प्रधानाध्यापिका ही उपस्थित पाई गईं, जबकि एक अध्यापक मेडिकल पर थे। शेष आठ अध्यापक एवं अध्यापिका अनुपस्थित पाए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित अध्यापकों के एक दिन का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया है।