डलमऊ: सराय दिलावर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछिया गंभीर रूप से हुई घायल
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय दिलावर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक अज्ञात वाहन फरार हो गया और बछिया घायल होकर तड़प रही है। ग्रामीणों ने सूचना पीआरवी को दी सूचना पर पहुंची पीआरवी और ग्रामीणों के द्वारा बछिया का उपचार करवाया जा रहा है।