डलमऊ: मधुकरपुर के पास दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नान्ही का पुरवा निवासी सुमित पुत्र श्याम कांत, विवेक पुत्र बच्चूलाल, अमन पुत्र राजकुमार घर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे भदोखर थाना क्षेत्र के मीरमीरानपुर गांव के बचोले पुत्र कल्लू व पिंटू पुत्र पप्पू पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीआरवी 1763 के जवान हीरालाल व राम सिंह ने सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया।