डलमऊ: किसान नेता अजमेर सिंह ने देवभूमि मन्दिर पर किए जा रहे कब्जे की एसडीएम से की शिकायत
डलमऊ तहसील क्षेत्र के रहने वाले किसान नेता अजमेर सिंह ने उपजिलाधिकारी डलमऊ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया है कि डलमऊ तहसील क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में स्थित देवभूमि मन्दिर की जमीन पर दो लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करके दीवार बनाई जा रही है। किसान नेता ने कहा कि अगर कब्जा नहीं हटवाया गया तो हम लोग धरने के लिए बाध्य होंगे।