डलमऊ: मियाटोला मुराईबाग निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
डलमऊ कस्बे के मियाटोला मुराईबाग के रहने वाले रामबिलास साहू ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मैंने डलमऊ फतेहपुर मार्ग पर एक जमीन बैनामा से खरीदा था। जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है, लेकिन दो लोग मेरी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं पीड़ित राम विलास ने उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।