फिरोजाबाद: वाल्मीकि आश्रम में जलभराव और गंदगी को लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला कटरा मीरा स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर बहुजन महासेना भारत के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
बहुजन महासेना भारत के अध्यक्ष एडवोकेट विवेक चौधरी ने बताया कि मोहल्ला कटरा मीरा, रुकनपुर और मील खलील स्थित वाल्मीकि आश्रमों की हालत बेहद खराब है। आश्रमों में पानी भरा हुआ है, पीछे कीचड़ जमा है, जिससे महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं लेकिन वाल्मीकि समाज की बस्तियों और धर्मशालाओं में कोई काम नहीं कराया गया है। यह जातिगत भेदभाव को दर्शाता है।
26 अक्टूबर 2026 को भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव से पहले आश्रमों की सफाई, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण की मांग की गई है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रकटोत्सव से पहले समाधान नहीं हुआ तो 13 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद आंदोलन और नगर पालिका परिषद का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
#Shikohabad #FirozabadNews #ValmikiAshram #BahujanMahaSena #NagarPalika
---