पोड़ैयाहाट: बीच बाजार फायरिंग और करोड़ों की लूट के बाद बंद रहा गोड्डा बाजार, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों की सुरक्षा की उठाई मांग
बुधवार को सरे शाम गोड्डा के बीच बाजार करोड़ों की ज्वेलरी दुकान में लूट के विरोध में गुरुवार को स्वतः गोड्डा का मुख्य बाजार बंद रहा ।हालांकि नेताओं का भी बाजार में दौरा जारी रहा और वे अपने अंदाज में वायदे करते रहे।व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से गोड्डा में व्यापारियों की संरक्षा सहित कई मांगों को ले पुलिस को मांग पत्र सौंपा गया।