मड़ावरा: चौका गाँव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
तहसील मड़ावरा के चौका गाँव में गुरुवार की शाम करीब4 बजे अज्ञात कारणों से एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि तभी परिजनों ने उसे देख लिया और फांसी के फन्दे से उतार कर108 एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।