कुटुंबा: मंडल कार्यालय अंबा में विकसित भारत के 11 साल पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन, विकास कार्यों की जानकारी दी गई
कुटुंबा प्रखंड के मंडल कार्यालय अम्बा में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के अवसर पर संकल्प सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने संबोधन में मोदी सरकार द्वारा 11 साल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।