कुटुंबा: उत्तर कोयल नहर पर बनी सड़क कीचड़मय होने से ग्रामीण संकट में, नहर निर्माण में मिट्टी कार्य से उत्पन्न हुई समस्या
कुटुंबा प्रखंड से गुजरी उत्तर कोयल नहर किनारे बसे अथवा दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के आवागमन की सहजता के लिए सड़क बनायी गयी है। नहर का पुनर्निर्माण के क्रम में सड़क पर मिट्टी के मोटी परत चढ़ गयी है। वर्षा के बाद उस पर खतरनाक फिसलन है। पैदल चलना अथवा वाहन परिचालन करना उस पर टेढ़ी खीर बन गयी है। सड़क पर फिसलन होने के कारण लंबे रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है।