कुटुंबा: पंचायत सरकार भवन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना शुरू, दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली मुक्ति, ग्रामीणों में खुशी
कुटुंबा पंचायत सरकार भवन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना शुरू हो गया है। इसके लिए लोगों को अन्य दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंचायत क्षेत्र के लोग आसानी से अपने पंचायत सरकार भवन में जरूरी दस्तावेज देकर प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस काम के शुरू होने से पंचायतवासियों ने सरकार की सराहना की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह दस्तावेज बनाना पहले बहुत जटिल था।