कुटुंबा: अंबा स्थित सतबिहिनी के आर्द्रा मेले में 40 वर्ष पहले जंगल का राजा शेर दहाड़ता था, जंगली जानवर आकर्षण का केंद्र होते थे
अंबा स्थित सतबहिनी के आर्द्रा मेले में लगभग 40 वर्ष पहले तक जंगल का राजा शेर दहाड़ता था। तब मेले में चिड़ियाघर लगता था, जिसमें शेर जैसे जंगली जानवर आकर्षण के केंद्र होते थे। इसका आनंद उठाने दूर-दूर से लोग आते थे और मां की पूजा-अर्चना कर वापस जाते थे, लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) की स्थापना 1992 में हुई।