कुटुंबा: कुटुंबा विधायक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नवीनगर विधायक ने चंद्रगढ़-गजना से पिपरडीह पथ का किया शिलान्यास, लोगों में खुशी
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा विधायक राजेश कुमार व नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने संयुक्त रूप से कुटुंबा विधानसभा के एक पथ का शिलान्यास बुधवार को किया है। उक्त पथ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नबीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़-गजना से पिपरडीह तक बनाई जानी है। इसके लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह है।