फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 4 किलोग्राम चरस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी सेक्टर 31 में मोमोज की रेहड़ी लगता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध नशे सहित सेक्टर 31 एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 31 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई l