साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत पंचकठिया बाजार में जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन लेने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। कार्डधारी निमाय चंद्र रूज का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से एक किलो कम राशन दिया जा रहा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बरहेट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वहीं, आरोपित पक्ष के मनकु दत्ता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
देखिए संथाल हूल एक्सप्रेस की यह रिपोर्ट। अपने क्षेत्र की सटीक और महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर करें।
#Hashtags:
#साहिबगंज #बरहेट #पंचकठिया #राशनवितरण #जनवितरणप्रणाली #राशनकार्ड #राशनदुकान #मारपीटआरोप #पुलिसशिकायत #झारखंडसमाचार #साहिबगंजन्यूज #बरहेटन्यूज #ग्राउंडरिपोर्ट #BreakingNews #SanthalHoolExpress #संथालहूलएक्सप्रेस