करगहर: खडारी हाई स्कूल में पढ़ने गई 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने थाने में लगाई गुहार, पुलिस जांच में जुटी
करगहर थाना क्षेत्र के एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने करगहर थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री घर से खडारी हाई स्कूल के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका