दुकान में घुसी शराब लदी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे दुकानदार; 552 बोतल शराब बरामद
जमुई। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मार्ग स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन मोड़ के पास मंगलवार देर रात शराब लदी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुकान में मौजूद दुकानदार मुकेश साह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 552 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें..
Jamui, Jamui | Aug 12, 2026