Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

*बड़वानी आबकारी विभाग, वृत सेंधवा एवं वृत अंजड़ द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही* बड़वानी 19 जुलाई 2026/ जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सेंधवा श्री राजेश मंडलोई , सहायक जिला आबकारी अधिकारी अंजड़ श्रीमती अभिलाषा वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मुखबिर की औचक सूचना पर कार्यवाही कि गई। जिसमें नवलपुरा नाले सेंधवा , अंजड़ वृत में नर्मदा किनारे, ग्राम ठीकरी, ग्राम बांदर कच्छ, ग्राम ग्राम दवाना, ग्राम नंद गांव में कुल 130 bl अवैद्य हाथ भट्ठी मदिरा एवं 950 kg महुवा लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम धारा 34/2 के तहत एक प्रकरण एवं 34/1 के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये। आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 18/7/2026 को वृत सेंधवा के AB रोड नगर सेंधवा, ग्राम गावड़ी,में होटल आशीष ढाबा, आदि किराना कोल्ड्रिग होटल,होटल आगरा ढाबा, डावर किराना, होटल महाकाल ढाबा, जय भवानी ढाबा, एम पी कोल्ड्रिग होटल में औचक चैकिंग कारवाही की गई। जिसमें कार्यवाही के दौरान कुल 1.8 bl प्लेन देशी मदिरा,2.16 bl विदेशी विस्की मदिरा, 08 bl बीयर मदिरा जब्त कि गई। आबकारी विभाग की दो टीमों द्वारा में दिनांक 18/7/26 को कुल 11 स्थानों पर औचक दबिश कार्यवाही की गई एवं 07 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 के तहत , जिसमें एक प्रकरण धारा 34/2 के तहत दर्ज किये गया है। कुल ज़ब्तशुदा मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,12653/ रूपये है। कार्यवाही में जिला उपनिरीक्षक श्री दिलीप जायसवाल, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुश्री नेहा मौर्य,प्रधान आरक्षक श्री प्रदीप भावसार, प्रधान आरक्षक श्रीमती गंगा सोलंकी, प्रधान आरक्षक श्री इरफान अली,प्रधान आरक्षक श्री सुदेश कुमार आचार्य, प्रधान आरक्षक श्री हुकुमचंद पाटीदार, आरक्षक श्री इमलेश पंवार, श्रीमती प्रिया सुलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक सेंधवा के. एस. मांगोदिया एवं उप निरीक्षक कमलेश बामनिया, अंजड़ द्वारा पंजीबद्ध किए गए। आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार ज़ारी है।

29 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

MORE NEWS

श्रीराम धर्मजागरण समिति जुलवानिया के तत्वावधान में इस वर्ष भी जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक 19वीं भव्य "श्रद्धा पैदल कावड़ यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक अजय यादव करेंगे। यात्रा प्रभारी जीतू यादव के अनुसार यह यात्रा 6 अगस्त गुरुवार को जुलवानिया से रवाना होकर ठीकरी, कसरावद और बड़वाह होते हुए 10 अगस्त को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पूरी यात्रा को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है और स्टील के बर्तनों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। करीब 500 कावड़ियों के लिए समिति द्वारा निशुल्क भोजन, ठहरने और भगवा ड्रेस की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अंचल की हर सटीक और धार्मिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #KawadYatra #Omkareshwar #EnvironmentFriendly

श्रीराम धर्मजागरण समिति जुलवानिया के तत्वावधान में इस वर्ष भी जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक 19वीं भव्य "श्रद्धा पैदल कावड़ यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक अजय यादव करेंगे। यात्रा प्रभारी जीतू यादव के अनुसार यह यात्रा 6 अगस्त गुरुवार को जुलवानिया से रवाना होकर ठीकरी, कसरावद और बड़वाह होते हुए 10 अगस्त को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पूरी यात्रा को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है और स्टील के बर्तनों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। करीब 500 कावड़ियों के लिए समिति द्वारा निशुल्क भोजन, ठहरने और भगवा ड्रेस की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अंचल की हर सटीक और धार्मिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #KawadYatra #Omkareshwar #EnvironmentFriendly

Barwani, Barwani | Jul 20, 2026

बड़वानी के शिक्षकों की दिल्ली तक कड़क आवाज! अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सांसद महोदय से सौजन्य भेंट कर सौंपा महत्वपूर्ण ज्ञापन 🚨 टीईटी (TET) संबंधी विधिक जटिलताओं से राहत दिलाने के लिए संसद में विधायी पहल करने की उठाई मांग ✨

​प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि आरटीई एक्ट (RTE Act), 2009 की धारा 23(2) में संशोधन कर यह साफ किया जाए कि पात्रता परीक्षा केवल भावी नियुक्तियों पर लागू होगी, जिससे सालों से पढ़ा रहे लाखों शिक्षकों के सेवा अधिकार पूर्णतः सुरक्षित रह सकें। 🧐📸

​सांसद ने विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए सकारात्मक और प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। अंचल और शिक्षा जगत से जुड़ी हर कड़क व सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝

​

#NimadDastakNews #BarwaniNews #TeacherWelfare #TETRule #GovernmentTeachers

बड़वानी के शिक्षकों की दिल्ली तक कड़क आवाज! अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सांसद महोदय से सौजन्य भेंट कर सौंपा महत्वपूर्ण ज्ञापन 🚨 टीईटी (TET) संबंधी विधिक जटिलताओं से राहत दिलाने के लिए संसद में विधायी पहल करने की उठाई मांग ✨ ​प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि आरटीई एक्ट (RTE Act), 2009 की धारा 23(2) में संशोधन कर यह साफ किया जाए कि पात्रता परीक्षा केवल भावी नियुक्तियों पर लागू होगी, जिससे सालों से पढ़ा रहे लाखों शिक्षकों के सेवा अधिकार पूर्णतः सुरक्षित रह सकें। 🧐📸 ​सांसद ने विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए सकारात्मक और प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। अंचल और शिक्षा जगत से जुड़ी हर कड़क व सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 ​ #NimadDastakNews #BarwaniNews #TeacherWelfare #TETRule #GovernmentTeachers

Barwani, Barwani | Jul 20, 2026

बड़वानी आबकारी विभाग का अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ा प्रहार! कलेक्टर जयति सिंह के निर्देश पर सेंधवा और अंजड़ वृत की संयुक्त टीमों ने 11 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी 🚨 950 किलो अवैध महुआ लहान नष्ट, 1.12 लाख से अधिक का मसरूका जप्त ✨

​सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई और अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में नर्मदा किनारे के गांवों और एबी रोड के प्रसिद्ध ढाबों पर कड़क दबिश दी गई। चेकिंग के दौरान देशी, विदेशी और हाथभट्टी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 🧐📸

​उपनिरीक्षक के.एस. मांगोदिया, कमलेश बामनिया और दिलीप जायसवाल सहित पूरी टीम की मुस्तैदी से अवैध धंधा करने वालों में मचा हड़कंप। अंचल की हर कड़क और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝

#NimadDastakNews #BarwaniExcise #SendhwaNews #AnjadNews #LiquorRaid

बड़वानी आबकारी विभाग का अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ा प्रहार! कलेक्टर जयति सिंह के निर्देश पर सेंधवा और अंजड़ वृत की संयुक्त टीमों ने 11 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी 🚨 950 किलो अवैध महुआ लहान नष्ट, 1.12 लाख से अधिक का मसरूका जप्त ✨ ​सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई और अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में नर्मदा किनारे के गांवों और एबी रोड के प्रसिद्ध ढाबों पर कड़क दबिश दी गई। चेकिंग के दौरान देशी, विदेशी और हाथभट्टी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 🧐📸 ​उपनिरीक्षक के.एस. मांगोदिया, कमलेश बामनिया और दिलीप जायसवाल सहित पूरी टीम की मुस्तैदी से अवैध धंधा करने वालों में मचा हड़कंप। अंचल की हर कड़क और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 #NimadDastakNews #BarwaniExcise #SendhwaNews #AnjadNews #LiquorRaid

Barwani, Barwani | Jul 20, 2026

बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभय जोधपुरकर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक (बेस्ट मेल सिंगर) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह गौरवशाली सम्मान मराठी फिल्म 'घरात गणपति' के लोकप्रिय गीत 'नवसची गोरी माझी' के लिए मिला है। प्राचार्य अमिता एवं मनोज जोधपुरकर के पुत्र अभय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले की प्रमुख संगीत संस्था स्वर संगम के अनिल जोशी, गुरमीत सिंह गांधी, अमजद अली खान, असगर अली नसीम और समस्त संगीत प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ऐसी ही गौरवशाली और बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

 . . 

#NimadDastakNews #BarwaniNews #AbhayJodhpurkar #NationalFilmAwards #SendhwaNews

बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभय जोधपुरकर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक (बेस्ट मेल सिंगर) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह गौरवशाली सम्मान मराठी फिल्म 'घरात गणपति' के लोकप्रिय गीत 'नवसची गोरी माझी' के लिए मिला है। प्राचार्य अमिता एवं मनोज जोधपुरकर के पुत्र अभय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले की प्रमुख संगीत संस्था स्वर संगम के अनिल जोशी, गुरमीत सिंह गांधी, अमजद अली खान, असगर अली नसीम और समस्त संगीत प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ऐसी ही गौरवशाली और बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #AbhayJodhpurkar #NationalFilmAwards #SendhwaNews

Barwani, Barwani | Jul 20, 2026