श्रीराम धर्मजागरण समिति जुलवानिया के तत्वावधान में इस वर्ष भी जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक 19वीं भव्य "श्रद्धा पैदल कावड़ यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक अजय यादव करेंगे। यात्रा प्रभारी जीतू यादव के अनुसार यह यात्रा 6 अगस्त गुरुवार को जुलवानिया से रवाना होकर ठीकरी, कसरावद और बड़वाह होते हुए 10 अगस्त को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पूरी यात्रा को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है और स्टील के बर्तनों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। करीब 500 कावड़ियों के लिए समिति द्वारा निशुल्क भोजन, ठहरने और भगवा ड्रेस की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अंचल की हर सटीक और धार्मिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #KawadYatra #Omkareshwar #EnvironmentFriendly