बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभय जोधपुरकर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक (बेस्ट मेल सिंगर) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह गौरवशाली सम्मान मराठी फिल्म 'घरात गणपति' के लोकप्रिय गीत 'नवसची गोरी माझी' के लिए मिला है। प्राचार्य अमिता एवं मनोज जोधपुरकर के पुत्र अभय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले की प्रमुख संगीत संस्था स्वर संगम के अनिल जोशी, गुरमीत सिंह गांधी, अमजद अली खान, असगर अली नसीम और समस्त संगीत प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ऐसी ही गौरवशाली और बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
. .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #AbhayJodhpurkar #NationalFilmAwards #SendhwaNews