बड़वानी आबकारी विभाग का अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ा प्रहार! कलेक्टर जयति सिंह के निर्देश पर सेंधवा और अंजड़ वृत की संयुक्त टीमों ने 11 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी 🚨 950 किलो अवैध महुआ लहान नष्ट, 1.12 लाख से अधिक का मसरूका जप्त ✨
सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई और अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में नर्मदा किनारे के गांवों और एबी रोड के प्रसिद्ध ढाबों पर कड़क दबिश दी गई। चेकिंग के दौरान देशी, विदेशी और हाथभट्टी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 🧐📸
उपनिरीक्षक के.एस. मांगोदिया, कमलेश बामनिया और दिलीप जायसवाल सहित पूरी टीम की मुस्तैदी से अवैध धंधा करने वालों में मचा हड़कंप। अंचल की हर कड़क और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #BarwaniExcise #SendhwaNews #AnjadNews #LiquorRaid