डुमरा: स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांगजनों को संबल योजना के तहत ई-रिक्शा भेंट
सीतामढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी में दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल की गई। जिला प्रशासन की ओर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रिची पांडेय ने संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ई-रिक्शा का वितरण किया।