मैनपुरी: कचहरी रोड चर्च के पास फुटपाथ पर दुकान लगा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर हुए घायल, जिला अस्पताल मे उपचार जारी
कोतवाली की कचहरी रोड चर्च के पास फुटपाथ पर दुकान लगा रहे सुरेश पुत्र श्यामलाल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।