मैनपुरी: भनऊ पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, हालत गंभीर होने पर सैफई किया गया रेफर
बिछवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी रोहित पुत्र चेतराम बाइक से मजदूरी के लिए जगतपुर जा रहा था। जैसे ही वह भनऊ पुल के पास पहुंचा, उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया।