मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में छात्र के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश की शुरू
कोतवाली क्षेत्र में कुछ छात्रों द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रेलवे गेट चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले छात्रों के साथ तलाश शुरू कर दी है।