मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में कर्ज देने के नाम पर पीड़ित के खेत का धोखे से कराया बैनामा, पीड़ित ने मारपीट का भी लगाया आरोप
ग्राम ब्योंती कला निवासी ओम प्रकाश ने बताया की उसने गांव के ही एक व्यक्ति से कर्ज लिया था, जिसका वह ब्याज सहित रुपए भी अदा कर रहा था। पीड़ित ने बताया रुपए देने के लिए उसकी खेत की गारंटी के नाम पर खेत का धोखे से बैनामा करा लिया औऱ विरोध करने पर उसके और उसकी पत्नी से मारपीट भी की।