मैनपुरी: करहल क्षेत्र निवासी महिला ने परिवार के लोगों पर जमीन पर कब्जे किए जाने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
गढ़िया निवासी ज्योति पत्नी नीरज कुमार ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके ही परिवार के लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रखे हैं। पीड़िता को गांव में घुसने नहीं देते और जान से मारने की धमकी देते हैं। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने आज एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।