प्रतापगढ़: जलालपुर किठौली गांव में पटाखा फोड़ने से मना करने पर महिला व उसकी तीन बेटियों के साथ की गई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
जलालपुर किठौली गांव की रहने वाली मोनी पांडे पत्नी उमेश पांडे ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है उसके देवर घर के सामने गांव के कुछ लोगों के साथ पटाखा फोड़ रहे थे। मना करने पर उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे हल्ला गुहार पर तीन बेटीया बीच बचाव करने आई तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिए। घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को दी।