प्रतापगढ़: रैबी रजानीपुर गांव में रंजिश के चलते महिला को पीटकर किया घायल
रजानीपुर की निवासी अमरावती ने पड़ोस के दो लोगो पर मारने पीटने का आरोप लगाया हैं। उनका आरोप हैं क़ी उनके नाती से शुक्रवार को पड़ोस के छोटे लाल, शिवम् से विवाद हुआ। उसी बात को लेकर शिवम छोटेलाल गाली गलौज देते हुए रविवार को उनके घर आ पहुचे। अमरावती ने विरोध किया तो उक्त दोनों ने मिलकर उन्हें डंडे से जमकर मारा पीटा। जिससे अमरावती गंभीर रूप से घायल हो गई।